फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पुश्तैनी जमीन पर कब्जे की कोशिश की, विरोध पर भागे

विज्ञापन
फोटो-16-इसी जमीन पर की गई थी कब्जे की कोशिश।संवाद - फोटो : हत्या के आरोप से बरी लोजपा नेता नगीना ​सिंह।
विज्ञापन
फफूंद। मोहल्ला भराव निवासी अफजल खान की फफूंद औरैया सड़क किनारे पुश्तैनी जमीन है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी गैरमौजूदगी में मोहल्ले के ही दो भूमाफिया जोगियान मोहल्ले के एक युवक व अन्य आपराधिक किस्म के लोगों के साथ उनकी जमीन पर पहुंचे और अवैध कब्जे की नीयत से तोड़फोड़ करते हुए जेसीबी चलाने लगे। पीड़ित के अनुसार मामले की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन काम नहीं रुका। जब मोहल्ले के कुछ लोगों ने जेसीबी रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज की और तमंचा लहराते हुए लोगों को दौड़ा लिया। घटना से आक्रोशित लोगों की भीड़ जुटने पर आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें