फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बीझलपुर के क्रांतिकारियों की शहादत को किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। ब्रिटिश सैनिकों से 16 मई 1858 में हुए गुरिल्ला युद्ध में शहीद हुए 81 क्रांतिवीरों को गुरुवार को श्रद्धांजलि देकर बलिदान दिवस मनाया गया। इस मौके पर मौजूद जिला प्रशासनिक अधिकारियों, समाजसेवियों, ग्रामीणों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर यमुना तट पर 81 दीप प्रज्ज्वलित कर यमुना नदी में प्रवाहित किए।
विज्ञापन



भारत प्रेरणा मंच की ओर से बैटल ऑफ बीझलपुर के शहीदों के बलिदान दिवस पर गुरुवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएम नेहा प्रकाश ने कहा कि हम उन शहीदों के ऋणी है। जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना बलिदान दिया है। पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने कहा कि हमें इन शहीदों के बलिदान से देश प्रेम और त्याग की प्रेरणा मिलती है।



भारत प्रेरणा मंच के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कवि अजय अंजाम इस युद्ध में 81 क्रांतिकारियों ने आजादी की बलिवेदी पर अपने आप को बलिदान कर दिया। इनमें पांच सगे भाई भी शामिल थे। इस मौके पर महासचिव अविनाश अग्निहोत्री ने कहा कि अपने पुरखों का वह शौर्य प्रणम्य है। कार्यक्रम को मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी अजीतमल रामअवतार, बीडीओ बब्बन प्रसाद मौर्य आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजकुमार दुबे, कैप्टन निर्भय सिंह गुर्जर, राहुल दुबे, रिंकू मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें