फफूंद। 24वीं उत्तर प्रदेश राज्य जूनियर अंडर-20 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए जनपद के खिलाड़ियों के ट्रायल पांच अप्रैल को आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल का आयोजन दिबियापुर स्थित विवेकानंद महाविद्यालय में सुबह नौ बजे से होगा।
संगठन के सचिव आरपी सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन आठ व नौ अप्रैल को प्रयागराज में किया जाएगा। इसमें निर्धारित मानकों को पूरा करने वाले खिलाड़ी भारतीय एथलेटिक्स संघ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय जूनियर अंडर-20 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के पात्र होंगे।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 24 से 26 अप्रैल तक तुमकुर (कर्नाटक) में आयोजित की जाएगी। ट्रायल में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिनके पास एथलेटिक्स फेडरेशन की वैध यूआईडी होगी। खिलाड़ियों को समय से पहुंचकर आवश्यक दस्तावेज साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। (संवाद)