फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पोल पर गिरा पेड़, रेलवे काॅलोनियों की बिजली आपूर्ति ठप

Wed, 09 Jul 2025 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी। कंचौसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक के किनारे लगा पीपल का पेड़ मंगलवार रात बिजली के पोल पर गिर गया। इससे तार टूटने से आपूर्ति ठप हो गई। पेड़ गिरने से कुछ काॅलोनियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन

मंगलवार रात हुई बारिश में वर्षों पुराना पीपल का पेड़ अचानक रेलवे काॅलोनियों में लगे बिजली के पोल पर गिर गया। गनीमत रही कि कोई वहां मौजूद नहीं था। पेड़ गिरने की सूचना रेलवे कर्मियों ने कंचौसी उपकेंद्र की दी और बिजली आपूर्ति बंद की हुई। बुधवार सुबह पेड़ को अलग हटाने का काम शुरू किया गया। बिजली आपूर्ति बाधित होने से लगभग 30 काॅलोनियों के रेलवे कर्मियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कंचौसी स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया कि बारिश से पेड़ बिजली के पोल पर गिर गया है। पेड़ हटाने का काम जारी है। इसके बाद बिजली आपूर्ति के लिए तारों और पोल को दुरुस्त करवाया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें