फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी से गिरे कई पेड़, आठ घंटे बिजली रही ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना(औरैया)। तेज आंधी आने से मंगलवार सुबह कई पेड़ टूट कर बिजली के तारों पर गिर पड़े। जिससे बिधूना क्षेत्र के कई गांवों में आठ घंटे बिजली गुल रही है। सुबह छह बजे से गई बिजली दोपहर डेढ़ बजे के करीब आई। इस बीच लोग गर्मी और उमस से परेशान रहे।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह छह बजे के करीब आसमान में बादल छाने के बाद तेज आंधी आ गई। आंधी से किशनी बिधूना मार्ग पर नकेड़ी पुलिया के पास 33 केवीए विद्युत लाइन पर पेड़ टूटकर गिर गया। जिससे बिधूना फीडर पर पड़ने वाले गांव पसुआ, चिरूकुआ, सराय प्रथम, भाईपुर, शिवपुर, हमीरपुर, लखनहारा शामपुर, भैसलोट व नगर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। तारों पर पेड़ टूटकर गिरने की जानकारी मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारी व लाइनमैन पेड़ कटवाने जा पहुंचे। कर्मियों ने आपूर्ति बंद होने के बाद पेड़ काटकर हटाए। इस बीच सुबह छह बजे से डेढ़ बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। जेई रवि कुमार ने बताया कि सुबह आंधी में पेड़ टूटकर लाइन पर गिर गया था जिससे कई पोलो के तार टूटे गए थे। तार ठीक करने और पेड़ काटने में करीब आठ घंटे लगे, जिसके बाद आपूर्ति चालू की गई।
तीन घंटे गुल रही बिजली
दिबियापुर (औरैया)। मंगलवार सुबह तेज आंधी चलने से दिबियापुर व आसपास के गांवों की बिजली लगभग तीन घंटों गुल रही। मंगलवार सुबह लगभग 6 बजे आंधी के कारण गई बिजली सुबह 9 बजे आई। (संवाद)
विज्ञापन

लाइन पर काम होने से रहा शटडाउन
अजीतमल (औरैया)। पहले आंधी फिर 33 केवीए लाइन पर काम चलने के कारण अजीतमल क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बुरी तरह से लड़खड़ा गई।
मंगलवार सुबह पांच बजे आई धूल भरी आंधी के कारण अजीतमल क्षेत्र की बिजली आपूर्ति चार घंटे तक बंद रह्री। जैसे-तैसे नौ बजे के बाद आपूर्ति चालू की गई लेकिन लाइन पर काम होने के कारण फिर से शट डाउन कर दिया गया। पूरे दिन बिजली आपूर्ति बाधित रही। उपखंड अधिकारी अजीतमल विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि असेनी से अजीतमल आई लाइन पर दिबियापुर के पास काम चल रहा था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें