फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: स्कूलों में रखे ट्रांसफार्मर, ऊपर से निकले तार

Wed, 23 Jul 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
स्कूल मैदान में रखा ट्रांसफार्मर। - फोटो : :रोडवेज बस चालक के एल्कोहल पीने की जांच करते यातायात प्रभारी सूबेदार सिंह।
विज्ञापन
औरैया। अजीतमल क्षेत्र के सैदपुर स्कूल में बुधवार को टूटकर गिरे एचटी लाइन के तार का हादसा नया नहीं है। जनपद के 33 अन्य परिषदीय स्कूलों में भी स्कूल के भवन के ऊपर से एचटी लाइनें गुजरी हैं। कुछ स्कूलों के परिसर में तो ट्रांसफार्मर तक रखे हैं।
विज्ञापन

यहां अक्सर ऐसी घटनाएं होती हैं। इन लाइनों को हटाने की मांग सालों से चल रही है। ये लाइनें स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए खतरा बनी हुई हैं। उधर हाल ही में लाइनों के विस्थापन के लिए बजट स्वीकृत हुआ है, लेकिन काम अभी तक शुरू नहीं हुआ है।
केस-1
शाहपुर लालपुर स्कूल में ट्रांसफार्मर भी रखा
अजीतमल क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहपुर लालपुर कंपोजिट में जूनियर में छात्र संख्या 91 व प्राथमिक में 64 है। इस स्कूल के परिसर से एचटी लाइन निकली है और ट्रांसफार्मर भी रखा है। प्रधानाध्यापक स्मृति दीक्षित ने बताया कि कई बार लिखित प्रार्थनापत्र बिजली विभाग व शिक्षा विभाग को दे चुके हैं, लेकिन लाइन नहीं हटाई गई।
विज्ञापन

केस-2
चिंगारी देख मैदान में नहीं खेलते बच्चे
प्राथमिक विद्यालय आदमपुर में छात्र संख्या 26 है। इस स्कूल के परिसर में ट्रांसफार्मर रखा है और एचटी लाइन निकली है। इससे आए दिन चिंगारी निकलती है। प्रधानाध्यापक प्रियंबदा ने बताया कि कई बार बिजली विभाग द्वारा सर्वे भी किया गया है, लेकिन आज तक लाइन नहीं हटाई गई। खेल मैदान में बच्चों को खेलने में डर लगता है।
केस-3
मैदान में ही रखा ट्रांसफार्मर, कई बार गिरे तार
गांव चकसत्तापुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में छात्र संख्या 41 है। स्कूल के मैदान में ही ट्रांसफार्मर रखा है। एचटी लाइन भी निकली है। कई बार तार टूटकर गिरा है। प्रधानाध्यापक भूप सिंह ने बताया कि बिजली के इस खतरे को दूर नहीं किया गया है। बच्चे और शिक्षक दोनों भयभीत रहते हैं।
केस-4
स्कूल के अंदर से निकली एचटी लाइन
फफूंद क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खजुआ के प्रधानाध्यापक संतोष कुमार ने बताया कि स्कूल के अंदर से एचटी बिजली लाइन निकली है। स्कूल में 52 बच्चे पढ़ते हैं। लाइन से कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। विद्युत विभाग को कई बार प्रार्थनापत्र दिए जा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।
पावर कारपोरेशन ने स्कूलों के ऊपर से निकलीं बिजली लाइनों के विस्थापन के लिए 67.80 लाख जारी किए हैं। इस रकम से 33 स्कूलों के ऊपर से निकली बिजली लाइनों को हटाया जाएगा।
विज्ञापन

-वीके गुप्ता, एक्सईएन बिजली विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें