फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रेलवे ट्रैक पर जाम से आउटर पर रोकी गईं ट्रेनें

Mon, 01 Jun 2026 10:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार शाम ट्रेनों के लगातार आवागमन से फाटक देर से खुलने पर लंबा जाम लग गया। 10 मिनट बाद फाटक खुलने पर ट्रैक पर जाम लग गया। इससे फाटक दोबारा बंद न होने से दो ट्रेनों को आउटर पर रोकना पड़ा।
विज्ञापन

दिल्ली-हावड़ा रूट पर अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार शाम 5:30 बजे फाटक बंद हुआ। इसके बाद लगातार ट्रेनों के आवागमन से देर तक फाटक नहीं खोला गया। लगभग 10 मिनट बाद फाटक खोला गया। इससे बड़े वाहनों के आगे बाइकों का काफिला निकल पड़ा।
इसी दौरान तीन मिनट बाद डाउन लाइन पर ट्रेन आने से गेटमैन ने फाटक बंद करने का प्रयास किया लेकिन ट्रैक पर जाम लगा होने से फाटक बंद नही हो सका। इससे इटावा से कानपुर की तरफ जा रही 04064 गया नई दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस व अलीगढ़ सुपरफास्ट मेमू को आउटर पर पांच मिनट के लिए रोका गया।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद यातायात सिपाही ने वाहनों को हटवाकर फाटक बंद कराया। इसके बाद ट्रेनों को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। दोबारा गेट खुलने पर लोगों को जाम से निजात मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें