फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फफूंद रेलवे स्टेशन पर देर से आईं ट्रेनें, यात्री परेशान

Mon, 01 Sep 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-01एयूआरपी 26 -फफूंद रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
दिबियापुर। फफूंद रेलवे स्टेशन पर सोमवार को ट्रेनें देरी से आईं। ऐसे में प्लेटफार्मों पर यात्रियों की अच्छी खासी भीड़ देखने मिली। यात्री इससे परेशान रहे।
विज्ञापन

एक नॉन स्टॉप ट्रेन कुछ देर के लिए स्टेशन पर ठहरी तो यात्रियों ने उस पर चढ़ना शुरू कर दिया, लेकिन ट्रेन लंबी दूरी होने की जानकारी होने पर यात्री फिर से उतर आए।
सोमवार को फफूंद रेलवे स्टेशन पर इटावा की ओर जाने वाली ट्रेनें 15483 महानंदा एक्सप्रेस दो घंटे लेट रही। 12311 नेताजी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे और 64587 कानपुर फफूंद पैसेंजर 40 मिनट देरी से आई। वहीं कानपुर की ओर जाने वाली 64180 अलीगढ़ गोविंदपुरी सुपरफास्ट पैसेंजर एक घंटा देरी से आई। इससे यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

वहीं आनंद बिहार से भुवनेश्वर नॉनस्टॉप ट्रेन सिग्नल न मिलने से अचानक रुक गई। जैसे ही ट्रेन रुकी तो ट्रेनों का इंतजार कर रहे कई यात्री इस पर चढ़ गए, लेकिन यात्रियों को पता चला कि यह ट्रेन लंबी दूरी वाली है। इस पर यात्री वापस उतर आए। इस दौरान यात्री स्टेशन पर पूछताछ करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें