फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ठीक हुए क्षय रोगियों को दिया गया प्रशिक्षण

Wed, 27 Aug 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा। टीबी मुक्त अभियान के तहत सीएचसी में क्षय रोग से विजय पा चुके लोगों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

इसमें टीबी रोग से मुक्त हुए लोगों को गांवों में जाकर रोग के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम में डॉ. रविभान ने भारत को टीबी मुक्त बनाए जाने की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि दो सप्ताह से अधिक खांसी, लगातार बुखार, भूख न लगना और तेजी से वजन घटना टीबी रोग के लक्षण हैं। ऐसे मामलों में देरी न करते हुए स्वास्थ्य केंद्र जाकर टीबी रोग की जांच करानी चाहिए।
विज्ञापन

बैठक में टीबी रोग से पूरी तरह ठीक हो चुके लोगों को टीबी चैंपियन के रूप में प्रशिक्षित किया गया। अधीक्षक डॉ. मोहित कुमार, आदेश कुमार, श्याम सिंह, डॉ. प्रीती व गौरव सिंह मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें