फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: क्रासिंग पर कंटेनर खराब होने से 18 मिनट आउटर पर खड़ी रही ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अछल्दा। दिल्ली- हावड़ा रेल मार्ग पर 13-बी रेलवे क्रासिंग पर रविवार तड़के दो बजे के करीब अचानक से तकनीकी खराबी के चलते ट्रैक के बीचों बीच कंटेनर बंद होकर खड़ा हो गया। कंटेनर खराब होने के बाद चालक कंटेनर स्टार्ट करने में जुटा रहा। जिससे पीछे आ रहे वाहनों का अछल्दा-बिधूना मार्ग पर जाम लग गया। अप लाइन पर आई एक्सप्रेस ट्रेन को आउटर पर रोकना पड़ा। 18 मिनट बाद ट्रैक क्लियर होने के बाद ट्रेन को रवाना किया जा सका।
दिल्ली-हावड़ा रूट पर रविवार भोर 2:11 पर क्रासिंग 13-बी खोली गई। जहां पर वाहन निकलते समय कंटेनर तकनीकी खराबी के चलते क्रासिंग के बीचोंबीच खड़ा हो गया। जिससे छोटे बड़े वाहन जहां के तहां रुक गए। अछल्दा-बिधूना मार्ग पर लंबा जाम लग गया। कंटेनर क्रासिंग से नहीं हट सका। 15 मिनट बाद कंटेनर को किनारे पर किया जा सका।
विज्ञापन

वहीं बारात की सवारी घर को लौट रही थी। ट्रैक खाली होने के तक करीब 18 मिनट तक क्रॉसिंग खुली रही। कानपुर से आ रही ट्रेनों को आउटर पर रोकना पड़ा। प्रयागराज नई दिल्ली एक्सप्रेस, दरभंगा से नई दिल्ली को जाने वाली क्लोन एक्सप्रेस क्रासिंग बंद होने के बाद समय 2:29 पर गंतव्य को रवाना हुईं।
विज्ञापन

आरपीएफ प्रभारी रजनीश रॉय ने बताया की क्रासिंग पर कंटेनर खराब होने से कुछ देर के लिए ट्रैक बाधित हुआ था। आरपीएफ कांस्टेबल की मौजूदगी में लोगों की मदद से कंटेनर को क्रासिंग से बाहर किया जा सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें