संवाद न्यूज एजेंसी
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के भदसान गांव में महिला ने घरेलू विवाद में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे एंबुलेंस से सीएचसी अजीतमल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
भदसान निवासी सुरेंद्र की वर्ष 2019 में लंबी बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उसकी विधवा पत्नी ऊषा देवी अपने तीन बच्चों के साथ गांव में रहती है। रविवार सुबह गांव किसी बात को लेकर परिवार में विवाद हो गया। इस बात से नाराज होकर ऊषा ने घर में रखा जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर बच्चों की चीख पुकार सुनते ही पड़ोसी मौके पर पहुंचे।
एंबुलेंस से सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ भरत पासवान ने बताया कि पुलिस को अभी तक सूचना नहीं दी गई है।