फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के आगे कूदा बीएड का छात्र, मौत

Sun, 19 Jun 2016 12:02 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
High speed Telgo train 5 - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
 पिता ने बाइक चलाने से मना किया तो बीएड के छात्र बेटे ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


शुक्रवार रात अछल्दा रेलवे स्टेशन पर एक युवक काफी देर तक टहलता रहा। इसके बाद युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। रात के अंधेरे में कुछ लोगों ने उसे कूदते देखा। तत्काल सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पहुंचकर शव कब्जे में लिया। उसकी जेब से निकले कागज के आधार पर उसकी शिनाख्त कुदरकोट निवासी अनुज कुमार (23) पुत्र कृष्ण मुरारी के रूप में की गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। रोते-बिलखते परिजन पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि बाइक चलाने को लेकर उसकी पिता से कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद अनुज घर से गुस्सा होकर निकल गया था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें