फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश टकराने से 20 मिनट खड़ी रही मालगाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी (औरैया)। ट्रैक पर अन्ना मवेशियों की धमाचौकड़ी से आए दिन हादसे हो रहे हैं। मंगलवार दोपहर ट्रैक पर कंटेनर मालगाड़ी से गोवंश टकरा गया। जिसकी वजह से करीब 20 मिनट अप ट्रैक पर मालगाड़ी खड़ी रही।
विज्ञापन

कंचौसी रेलवे स्टेशन डीएफसी के अप ट्रैक से कंटेनर मालगाड़ी गाजियाबाद जा रही थी। मालगाड़ी जैसे ही स्टेशन के नजदीक पहुंची। इसी बीच ट्रैक पर अचानक से गोवंश आ गया और मालगाड़ी से टकरा गया। चालक ने ट्रेन रोक कर इंजन देखा और हादसे की जानकारी अधिकारियों को दी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक गोवंश के मालगाड़ी से टकराने के कारण 20 मिनट मालगाड़ी को रोका गया। निरीक्षण के बाद उसे आगे रवाना किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें