अछल्दा (औरैया)। आनंद बिहार से कामख्या जा रही एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन का पार्ट लटकता देख चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। सूचना मिलने पर इंजीनियरों ने पहुंचकर पार्ट को सही किया। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। इस बीच क्रासिंग बंद होने से लगभग आधा घंटे जाम लगा रहा।
अछल्दा रेलवे क्रासिंग पर दिल्ली हावड़ा रूट पर सुबह 11 बजे कामाख्या एक्सप्रेस को रोकना पड़ा। इंजन का पार्ट टूटकर जमीन से टकरा रहा था। पार्ट के ट्रैक से टकराने की आवाज सुनकर चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया।
रेलवे कर्मचारियों को सूचना मिलते ही पहुंचकर पार्ट को सही किया गया। इसके बाद इंजन की जांच कर ट्रेन को रवाना किया गया। इधर ट्रेन के रुकने की वजह से 15 मिनट तक क्रासिंग बद रही जो ट्रेन जाने के बाद भी आधे घंटे तक बद रही। क्रासिंग बंद रहने से वाहनों की लंबी कतार लगने से जाम स्थिति पैदा हो और लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।