दिबियापुर (औरैया)। त्योहारी सीजन में रेल प्रशासन ने कई जोड़ी ट्रेनें शुरू की हैं। इस बीच 11 नवंबर से शुरू हो रही प्रयागराज देहरादून स्पेशल ट्रेन का फफूंद में स्टापेज न मिलने से यात्रियों में नाराजगी है।
प्रयागराज से यह ट्रेन संख्या 04113 सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को संचालित होगी। जबकि देहरादून से यह ट्रेन संख्या 04114 प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार को संचालित होगी।
यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल के बाद सीधे इटावा रेलवे स्टेशन पर रुकेगी, जबकि फफूंद रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकेगी। दिबियापुर वासियों ने मांग की कि त्योहारी सीजन में फफूंद रेलवे स्टेशन पर दूसरी स्पेशल ट्रेन का ठहराव दिया जाए।