फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के पर्व पर औरैया जिले के निवासियों का रेल यात्रा करना चुनौतीपूर्ण

विज्ञापन
फोटो 03एयूआरपी14- फफूंद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ती यात्रियों की भीड़ - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया/दिबियापुर। होली पर घर पहुंचने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ सकती है। वजह साफ है कि ज्यादातर ट्रेनों में रिजर्वेशन फुल है। वहीं, गोमती एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें निरस्त चल रही है। गोमती एक्सप्रेस के सात मार्च से चलने की सूचना पर यात्रियों ने रिजर्वेशन तो करा लिया है, लेकिन इसमें लंबी वेटिंग है। उधर, मार्च माह में फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुकने वालीं चार जोड़ी ट्रेनें रद्द रहेंगी।
विज्ञापन

होली के त्योहार पर सबसे ज्यादा मारामारी हावड़ा की ओर जाने वाली ट्रेनों में है। रेलवे स्टेशन फफूंद के रिजर्वेशन काउंटर से मिली जानकारी के अनुसार होली तक डाउन मार्ग की कालका मेल, मुरी एक्सप्रेस में लंबी वेटिंग है। होली के बाद दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। रेलकर्मियों का मानना है कि वेटिंग टिकट कराने वालों के टिकट कंफर्म होने की उम्मीद कम ही है।
वहीं, औरैया जिले का प्रमुख रेलवे स्टेशन होने के बावजूद फफूंद में इस बार भी होली पर्व की स्पेशल ट्रेनों का ठहराव नहीं मिला है। यात्रियों ने मांग की है कि 5 ट्रेनों के रद्दीकरण को देखते हुए होली स्पेशल ट्रेनों को फफूंद रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया जाए।
विज्ञापन

मालूम हो कि फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुकने वालीं कई ट्रेनें प्रत्येक वर्ष कोहरे के कारण रद्द रहतीं हैं। कोहरा बंद होते ही फरवरी माह तक यह ट्रेनें दोबारा शुरू हो जातीं हैं। परंतु इस वर्ष कोहरे के कारण रद्द हुईं आगरा लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस, तूफान एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस रद्द चल रहीं हैं। गोमती एक्सप्रेस के सात मार्च से चलने की उम्मीद जताई जा रही है। जबकि अन्य 4 जोड़ी ट्रेनें एक अप्रैल के बाद से ही शुरू होने की उम्मीद है।
रेलवे स्टेशन फफूंद पर कुल 12 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव होता है। इनमें से तीन जोड़ी ट्रेनें मेमू पैसेंजर हैं। अब तक 5 जोड़ी ट्रेनों के रद्द रहने के कारण केवल 4 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनें ही फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुक रहीं हैं। इसके चलते यात्रियों को खासी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दिनों दिबियापुर नगर पंचायत चेयरमैन अरविंद पोरवाल ने केंद्रीय रेल मंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सांसद डॉ.रामशंकर कठेरिया को देकर रद्द ट्रेनों के स्थान पर वैकल्पिक ट्रेनों के ठहराव की मांग की है।
फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुकने वालीं 9 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों में से 5 जोड़ी ट्रेनें रद्द चल रहीं हैं। इसके चलते ट्रेनों के जनरल कोचों में यात्री भूसे की तरह भरे नजर आते हैं। यात्रा पूरी करने के लिए मजबूरी में लगेज, दिव्यांग एवं महिला कोचों में भी यात्री घुसने से परहेज नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें