नियमों का पालन करने के लिए फूल देकर समझाते पीटीओ रेहाना बानो व आरआई बलवंत यादव। संवाद
- फोटो : AURAIYA
औरैया। सड़क सुरक्षा माह के तहत गुरुवार को संभागीय परिवहन विभाग ने छात्र-छात्राओं एवं पुलिस के सहयोग से प्रभात फेरी निकाल लोगों को जागरुक किया गया। फेरी की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी ने की। अधिकारियों ने बताया कि जिले में 21 जनवरी से 20 फरवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। बिना सीट बेल्ट एवं हेलमेट के वाहन संचालन कर रहे व्यक्तियों को फूल देकर सड़क सुरक्षा नियम अपनाने का अनुरोध किया। एनसीसी कैडेट्स एवं छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियम अपनाने एवं परिजनों को नियमों के बारे में अवगत कराने के लिए कहा गया। यहां पीटीओ रेहाना बानो, आरआई बलवंत सिंह यादव एवं यातायात प्रभारी श्रवण कुमार तिवारी मौजूद रहे।