फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नहर बाजार से ओवरब्रिज तक लगा जाम, वाहन चालक व राहगीर परेशान

Fri, 24 Oct 2025 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-24एयूआरपी08- दिबियापुर नहर बाजार में लगा वाहनों का जाम। संवाद
विज्ञापन
दिबियापुर। त्योहार के बाद आने जाने वालों की भीड़ के कारण शुक्रवार को नहर बाजार से लेकर ओवरब्रिज तक दिन में कई बार जाम की स्थिति बनी। त्योहार के बाद सड़कों पर इन दिनों वाहनों का दबाव बढ़ा है। ऐसे में जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। शुक्रवार को कस्बा के नहर बाजार में दिनभर जाम की दुश्वारी बनी रही।
विज्ञापन

सुबह से ही सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें दिखने लगीं। धीरे-धीरे जाम लगना शुरू हो गया। इस दौरान यातायात पुलिस की अनदेखी से औरैया रोड, स्टेशन रोड व बेला रोड की तरफ से औरैया रोड की तरफ जा रहे वाहनों की जल्दबाजी कर निकलने के हालातों ने जाम की नौबत खड़ी कर दी। इससे बाइक सवार और राहगीरों को निकलने में मशक्कत करनी पड़ी। दोपहर तक लोग जाम के झाम से जूझते रहे।
मालूम हो कि गुरुवार को भैया दूज पर पूरे दिन जाम की स्थिति रही। इस दौरान पुलिसकर्मियों, यातायात पुलिस व पीआरडी कर्मियों को जाम खुलवाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। शुक्रवार को स्कूल, ऑफिस व बैंक आदि खुलने से लोगों की भीड़ सड़कों पर निकल पड़ी। इससे दिनभर नहर बाजार, स्टेशन रोड व फफूंद चौराहे के पास जाम के हालात बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-24एयूआरपी08- दिबियापुर नहर बाजार में लगा वाहनों का जाम। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें