फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रेलवे क्रॉसिंग पर जाम, आधा घंटे तक फंसे रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
छल्दा। कस्बे की रेलवे क्रॉसिंग 13बी पर रविवार शाम जाम लग गया। करीब आधा घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर मौजूद थाना पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन

रविवार शाम गेटमैन ने शाम लगभग छह बजकर पांच मिनट पर फाटक बंद किया। लगातार गाड़ियों के निकलने के चलते फाटक को छह बजकर 28 मिनट पर खोला गया। गेट खुलते ही क्रॉसिंग पर वाहनों के निकलने में दोनों तरफ से वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। बाइक, कार, ऑटो, ट्रैक्टर व पैदल राहगीर जाम में फंसे रहे।
जाम के कारण एंबुलेंस व अन्य वाहनों को भी निकलने में दिक्कत हुई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने कड़ी मशक्कत से जाम खुलवाया। लगभग छह बजकर 40 मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही। इसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हुआ। कस्बे के लोगों ने बताया कि क्रॉसिंग पर अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। शाम के समय वाहनों का दबाव बढ़ जाता है, इससे लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें