फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़ती की आंख में मिर्ची फेंक रुपयों से भरा थैला बदमाशों ने लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग (कानपुर-इटावा) पर भीखेपुर के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने आढ़ती की आंखों में मिर्ची झोंककर रुपयों भरा थैला लूट लिया। आढ़ती के चचेरे भाई के विरोध करने पर बदमाशों ने उसे लाठी मारकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना अयाना क्षेत्र के गांव तुर्कीपुर भगवानदास निवासी सुरेश बाबू कुशवाहा सब्जी आढ़ती है। रविवार सुबह वह चचेरे भाई धर्मेंद्र सिंह पुत्र प्रयाग नारायण के साथ बाइक से बाबरपुर बाजार सब्जी की खरीद फरोख्त करने जा रहे थे। जब बाइक से वह हाईवे स्थित भीखेपुर के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए तीन बाइक सवारों ने उसकी आंखों कुछ डाल दिया और आगे बढ़ गए। जब वह ओवरब्रिज पर पहुंचे तभी तीनों युवकों ने मिर्च पाउडर उनकी आंखों में झोंक दिया। इस पर सुरेश ने बाइक रोक दी।
इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने सुरेश बाबू का रुपयों से भरा थैला खींच लिया। विरोध पर बाइक सवारों ने धर्मेंद्र के सिर पर डंडा मारकर घायल कर दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। हाईवे पर लूट की घटना की खबर पाकर मौके पर पहुंचे एएसपी शिषपाल सिंह ने कोतवाली पुलिस के साथ मुआयना किया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसओजी टीम सहित कोतवाली पुलिस छानबीन कर रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें