फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंबा में पलटने से नीचे दबा चालक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया/अयाना। अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर में गुरुवार की शाम एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बंबे में गिर गया। ट्रैक्टर के नीचे दब जाने से चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

ट्रैक्टर मालिक चालक के शव को लेकर गांव चला गया।
गुरुवार की शाम लगभग पांच बजे चालक ब्रजेश कुमार पुत्र गंगा प्रसाद निवासी ग्राम महमूदपुर नशे की हालत में ट्रैक्टर लेकर गांव स्थित बंबा की पटरी से होकर किसी का खेत जोतने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह बंबा पटरी पर लगभग आधा किलोमीटर दूरी तक पहुंच ही पाया था। कि तभी नशे की हालत में होने के कारण उसका ट्रैक्टर से नियंत्रण खो गया। इसके चलते ट्रैक्टर बंबा में पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से चालक ब्रजेश ट्रैक्टर के नीचे दब गया। जिससे उसकी पसलियां टूट गईं। जानकारी होते ही ट्रैक्टर मालिक विपिन कुमार पुत्र फौरन सिंह मौके पर पहुंचे और किसी तरह से चालक को ट्रैक्टर के नीचे से निकालकर जिला अस्पताल औरैया पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में ग्राम चौकी के इंचार्ज सतीश चंद्र ने बताया कि मृतक ट्रैक्टर चालक नशे की हालत में ट्रैक्टर चला रहा था। जिससे संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर बंबे में पलट गया। जिससे चालक उसके नीचे दब गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें