फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभों से लदा ट्रैक्टर नाले में पलटा, मजदूर की मौत

विज्ञापन
फोटो 08एयूआरपी26- पुलिस व ग्रामीणों की मदद से खंभे के नीचे दबे मजूदर को निकालने का होता प्रयास - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। दिबियापुर से बिजली के खंभे लादकर फफूंद आ रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होने से नाले में पलट गया। खंभों के नीचे दबकर मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक व उसका साथी मौके से भाग निकले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर दिबियापुर से एक ट्रैक्टर बिजली के खंभे लाद कर फफूंद की ओर आ रहा था। दिबियापुर फफूंद रोड पर भाग्यनगर गांव के आगे पहुंचते ही तेज रफ्तार होने से चालक ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद सड़क किनारे बने गहरे नाले में ट्रैक्टर पलट गया। इस बीच चालक और साथ में बैठा एक अन्य व्यक्ति कूदकर भाग निकले। लेकिन ट्राली में लदे खंभों पर बैठा मजदूर नीचे दब गया। हादसा देख गांव के लोग मौके पर पहुंचे। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी।
एसओ फफूंद राजेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक दिबियापुर राम सहाय ने पुलिस फोर्स व गांव के लोगों की मदद से खंभों को हटाकर उसके नीचे दबे मजदूर लवकुश (28) उर्फ भूरे पुत्र बलराम कुशवाह निवासी गांव उसरारी थाना दिबियापुर को मृत अवस्था में बाहर निकाला। पुलिस ने उसकी जेब में रखे आधार कार्ड से शिनाख्त की और उसके परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में पुलिस ने जेसीबी मशीन को बुलवाकर ट्रैक्टर को नाले से निकलवाकर थाने पहुंचाया। ट्रैक्टर में लदे बिजली खंभे कहां जा रहे थे इसके बारे में समाचार भेजे जाने तक पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें