फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सीढ़ी से फिसलकर नीचे गिरे ट्रैक्टर चालक की मौत

Sun, 20 Sep 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-2- रामेंद्र। फाइल फोटो
विज्ञापन
सहायल। सीढ़ी से गिरकर एक ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उन्हें गांव सहायल स्थित एक क्लीनिक ले गए। वहां मौजूद कर्मी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इससे परिजन बिलख पड़े। डेढ़ साल पहले ही कुएं में गिरकर इकलौते बेटे की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

सहायल गांव निवासी रामेंद्र उर्फ रामू बाथम (45) ट्रैक्टर चालक थे। पत्नी माधुरी के अनुसार, शुक्रवार देर रात पति किसी काम से छत पर गए थे। छत से नीचे उतरने के दौरान अचानक सीढ़ी से उनका पैर फिसल गया और वह असंतुलित होकर नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर में गंभीर चोट आई। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन रात में गांव स्थित एक क्लीनिक ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से परिजन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
लगभग डेढ़ वर्ष पहले ही रामेंद्र के बेटे आर्यन की कुएं में गिरने से मौत हो गई थी।अगले वर्ष फरवरी माह में उनकी बेटी की शादी है। हादसे की सूचना पर एसडीएम कमल कुमार सिंह के निर्देश पर लेखपाल व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-2- रामेंद्र। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें