फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: ट्रैक्टर ने ऑटो में मारी टक्कर, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फफूंद, अजीतमल। बाबरपुर-फफूंद दसरौरा के पास तेज रफ्तार ओवरलोड़ ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से आ रहे ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे ऑटो में सवार छह श्रद्धालु बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने चार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बिधूना कोतवाली क्षेत्र के रुरुकला निवासी जगदीश सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी सरला पिछले वर्ष हादसे में जल गई थी। स्वास्थ्य के बेहतर होने के लिए अजीतमल क्षेत्र के सोहरी की गढि़या स्थित दुर्गा मंदिर पर घंटा चढ़ाने की मन्नत मांगी थी। नवरात्रि के पहले दिन बुधवार दोपहर को वह अपने परिजनों व रिश्तेदारों के साथ दो पिकअप व एक ऑटो से सोहरी की गढि़या आए थे। घंटा चढ़ाने व पूजा-अर्चना के बाद सभी लोग वापस लौट रहे थे। बाबरपुर-फफूंद मार्ग पर दसरौरा के पास ऑटो में बाबरपुर की तरफ जा रही भूसा लदी ओवरलोड़ ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से टक्कर मार दी। जिससे ऑटो पलट गया। अंदर बैठे अमन (20), गंगावती (40), रानी देवी (35), रामवती (65), श्यामा (55), गीता (40) निवासी रुरुकला बुरी तरह घायल होकर ऑटो में फंस गए। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग गया। राहगीरों ने घायलों को ऑटो से निकालने के साथ पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे एसआई देवी सहाय वर्मा ने घायलों को सीएचसी अजीतमल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने अमन, गंगा देवी , रामवती व श्यामा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फफूंद थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि घायलों का उपचार किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें