फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: टोरंटों गैस लाइन पालिका की पेयजल पाइप लाइन में घुसी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। शहर के मोहल्ला ओमनगर में दो दिनों से खुदी पड़ी पेयजल पाइप लाइन से 20 घरों की पेयजलापूर्ति बाधित चल रही है। इससे लोगों में खासा आक्रोश व्याप्त है। पाइप लाइन टूटने को लेकर पालिका प्रशासन का कहना है कि टोरंटो गैस पाइप लाइन डाल रहे कर्मचारियों ने पालिका की अंडर ग्राउंड पेयजल पाइप लाइन में ही बोरिंग करके अपनी गैस लाइन डाल दी। जिससे यह समस्या खड़ी हो गई है। ऐसे में अब हजारों रुपये खर्च कर पाइप लाइन को बदलना होगा। तभी यह समस्या दूर होगी।

मोहल्ला ओमनगर में शुक्रवार को टोरंटो गैस कंपनी की ओर से अंडरग्राउंड गैस लाइन बिछाने का काम किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने अंडरग्राउंड पड़ी पेयजल पाइप लाइन की अनदेखी कर बोरिंग जारी रखी। जिससे गैस की लाइन अंडरग्राउंड पेयजल पाइप लाइन में घुस गई। जिससे लाइन लीकेज होने से तेज फब्बारे के साथ पानी बाहर निकलने लगा। यह देख गैस लाइन डाल रहे कर्मचारी मौके से भाग गए।
विज्ञापन

इधर शिकायत मिलने के बाद पहुंचे पालिका कर्मचारियों ने जब लीकेज दुरुस्त कराने को जेसीबी से खुदाई कराई तो हकीकत सामने आयी। खुदाई के बाद पालिका कर्मचारियों ने गैस पाइप लाइन को पेयजल पाइप लाइन के अंदर देख इसकी जानकारी अधिशासी अधिकारी रामआसरे कमल को दी। साथ ही पाइप लाइन दुरुस्त कराने का काम जारी रखा।
विज्ञापन


गैस कंपनी की ओर से डाली जा रही पाइप लाइन में अंडर ग्राउंड पेयजल पाइप लाइन की अनदेखी की गई। जिससे पानी की लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। इसको लेकर कंपनी के अधिकारियाें से वार्ता कर पाइप लाइन बदलवाने को लेकर काम कराया जाएगा।
- रामआसरे कमल, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, औरैया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें