फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आज दीप पर्व पर दिखेगा उल्लास व उमंग

Sun, 19 Oct 2025 10:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। आज दीपावली पर्व पर हर घर रोशनी से जगमग होगा। घर घर मिटाई व पकवान बनेंगे। पूजा-पाठ के बाद पटाखों की रोशनी और आवाज माहौल को उल्लास व उमंग से भर देगा। एक दूसरे को मिठाई व प्रेम देकर आपसी भाईचारा भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

वहीं शुभमुहूर्त में पूजा पाठ किया जाएगा। रविवार को नरक चतुर्दशी व छोटी दिवाली की तरह सोमवार को बड़ी दीपावली मनाई जाएगी। अमावस्या तिथि 20 अक्तूबर की रात से शुरू होगी। लेकिन 21 अक्तूबर को अमावस्या की उदया तिथि रहने से उसी दिन लक्ष्मी-गणेश पूजन का विधान शास्त्रसम्मत मनाया जाएगा। संध्या काल के बाद रात में दीप प्रज्वलन कर मां लक्ष्मी, भगवान गणेश व कुबेर की आराधना की जाएगी। बुधवार को गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा। पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 6:26 से 8:42 बजे व सायंकाल 3:29 से 5:44 बजे तक रहेगा।
इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन पूजा कर अन्नकूट भोग लगाया जाएगा। गुरुवार को भाईया दूज का पर्व मनाया जाएगा। भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक यह उत्सव दोपहर 11:13 बजे से 3:28 बजे तक के शुभ मुहूर्त में मनाया जाएगा। बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें