फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आज फफूंद होते हुए जाएंगी शताब्दी व इंटरसिटी एक्सप्रेस

Tue, 07 Apr 2026 06:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। आगरा-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस और शताब्दी एक्सप्रेस आज से फफूंद होते हुए जाएगी। इससे दैनिक और अन्य यात्रियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

कानपुर-लखनऊ के बीच पटरी मरम्मत के चलते 13 मई तक रूट बदल दिया गया था। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। फफूंद रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाली शताब्दी व इंटरसिटी एक्सप्रेस का रूट 13 मई तक के लिए डायवर्ट कर दिया गया था।
इन ट्रेनों को आगरा वाया शाहजहांपुर से लखनऊ से संचालित किए जाने का निर्णय लिया गया था। इससे कानपुर व लखनऊ जाने के लिए दैनिक समेत अन्य यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ रहा था। यात्रियों को हुई असुविधा को देखते हुए अब विभाग की ओर इन ट्रेनों को आगरा से कानपुर सेंट्रल तक चलाने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




बुधवार से यात्रियों को इस निर्णय के बाद राहत मिलेगी। हालांकि लखनऊ जाने वालों के लिए अभी भी 13 मई तक मुसीबत का सामना करना पड़ेगा। इन ट्रेनों की टाइमिंग भी पहले वाली रहेगी। समय में कोई बदलाव नहीं किया गया। स्टेशन अधीक्षक राजू दास रंजन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले समय, ठहराव और अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट या एनटीईएस एप से जानकारी कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें