स्कूल में मस्ती और बारिश के फुहारों के बीच किडीज ज्ञानस्थली के बच्चों ने रेन डे का जमकर लुफ्त उठाया। बच्चों के साथ स्कूल का स्टाफ भी उनके साथ शामिल दिखा।
गुरुवार को किडीज ज्ञानस्थली में रेन-डे मनाया गया। इस दिन बच्चों ने उमस भरी गर्मी में रिमझिम फुहार का जमकर आनंद लिया। रेन-रेन गो अवे, कम्स एनेदर डे... की धुन पर बच्चे झूमे।
वहीं जैसे ही आज ब्लू है पानी-पानी का गीत डीजे पर बजा तो बच्चे बारिश में उछलते कूदते मस्ती करते नजर आए। बच्चों के साथ शिक्षक भी बारिश का लुफ्त लेते दिखे। इस दौरान प्रधानाचार्या फकेहा मजहर, शीतल, आरती, अरविंद आदि मौजूद रही।