फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर की जननी है तंबाकू

Wed, 01 Jun 2016 12:37 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
कर्क राशि
विज्ञापन
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर मंगलवार को सीएमओ कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डाक्टरों ने तंबाकू को कैंसर की जननी बताया। उन्होेंने नशा मुक्त समाज निर्माण बनाने में योगदान करने की शपथ ली।
विज्ञापन


इस मौके पर सीएमओ डा. एसबी मिश्रा ने कहा कि आज सामने आ रहे कैंसर के केसों में ज्यादातर का कारण तंबाकू है। तंबाकू में मौजूद निकोटिन मानव शरीर के लिए बेहद घातक है। उन्होंने बताया कि साल भर में हो रही मौतों के कारणों में सड़क हादसों के बाद कैंसर ही दूसरा सबसे बड़ा कारण है। उन्होंने कहा कि कैंसर जानलेवा है। इस रोग से बचने का नशामुक्त समाज निर्माण कराना एकमात्र विकल्प है। कार्यक्रम में मौजूद जिला अस्पाताल के सीएमएस डा. प्रमोद कटियार ने तंबाकू से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

सौ शैय्या अस्पताल के सीएमएस डा. नवीन कुमार मिश्रा ने मानव जीवन के लिए तंबाकू को मीठा जहर बताया। एसीएमओ डा. विनोद सागर ने विश्व भर में तंबाकू के सेवन से होने वाले नुकसान से बचने को तंबाकू का प्रयोग निषेध करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अशोक, डीसीएमओ डा. हरीश द्विवेदी, डा. विमल कुमार, डा. वेद प्रकाश गुप्ता, डा. अरुण तिवारी, डा. जीपी चौधरी सहित पैरामेडिकल कर्मचारियों को सीएमओ ने शपथ दिलाकर नशामुक्त समाज निर्माण में योगदान करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें