फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्तीय अधिकार बढ़ाने के लिए किया प्रदर्शन

Tue, 09 Aug 2016 12:35 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
सदर ब्लाक गेट पर तालाबंदी करते ब्लाक प्रमुख सौरभ भूषण शर्मा व मौजूद बीडीसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 प्रशासनिक व वित्तीय अधिकार बढ़ाए जाने की मांग को लेकर सोमवार को जिले के सभी ब्लाकों पर तालाबंदी कर ब्लाक प्रमुखों ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों के धरना प्रदर्शन किया। ब्लाक प्रमुखों ने कहा कि यदि उनकी 32 सूत्रीय मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो आंदोलन किया जाएगा। ब्लाक कार्यालयों पर पूरे दिन तालाबंदी से वहां आने वाले लोग परेशान रहे। प्रदर्शन से पहले ब्लाक प्रमुखों ने डीएम को ज्ञापन दिया था।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश ब्लाक प्रमुख संघ के आह्वान पर जिलाध्यक्ष एवं सदर ब्लाक प्रमुख सौरभ भूषण के नेतृत्व में औरैया ब्लाक पर शांति पूर्वक प्रदर्शन किया। क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ कार्यालय पहुंचे सौरभ भूषण ने ब्लाक गेट पर तालाबंदी करते हुए नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के संपूर्ण विकास और ब्लाक क्षेत्र की जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए ब्लाक प्रमुखों के प्रशासनिक और वित्तीय अधिकारों को बढ़ाया जाना जरूरी है। इस प्रदर्शन के शुरू करने से पहले 32 सूत्री मांगपत्र डीएम को सौंपा गया था।

लेकिन उनकी मांगों को नजर अंदाज किया गया। ब्लाक प्रमुख संघ इसे किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं करेगा। यदि उनकी मांग पूरी न की गई तो 19 अगस्त को मंडल स्तर पर प्रदर्शन होगा। इसके बाद 5 सितंबर को प्रदेश स्तर पर लखनऊ में प्रदर्शन करेंगे। इस पर भी ध्यान नहीं दिया गया तो सभी ब्लाक प्रमुख और बीडीसी पदों से इस्तीफा दे देंगे। प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्यों में अशोक कुमार, शिवेंद्र सिंह, श्रीकंात, विशुन दयाल, ओमकार पाल, शिव सिंह, खुश्बू, सत्वती, पुष्पा देवी, बीना देवी, शिवराम सिंह, राम प्रकाश, रहीश, रामबाबू, संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


फफूंद प्रतिनिधि के अनुसार उत्तर प्रदेश ब्लाक प्रमुख संघ के आह्वान पर ब्लाक प्रमुख अजय यादव के नेतृत्व में क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ब्लाक गेट पर तालाबंदी कर नारेबाजी की। ब्लाक प्रमुख अजय यादव ने कहा कि ब्लाक प्रमुख संघ अपना हक मांग रहा है जो उसे मिलना चाहिए। ब्लाक क्षेत्र का बहुमुखी विकास तभी हो सकता है। जब प्रमुख को अधिकार मिले। अधूरे अधिकार के कारण क्षेत्र का भरपूर विकास नहीं हो पाता है। अगर हमारी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ब्लाक प्रमुख संघ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। इस मौके पर नरेंद्र सिंह राजपूत, सुधाकर मिश्रा, गिरजेश निगम, साधू यादव, आशुतोष मिश्रा, पिंकू अवस्थी, करन सिंह, रजत चौबे, विनय कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सियाराम, रमेश चंद्र आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें