फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रोडवेज बसें गोद लेंगे आरएम और एआरएम, सुधरेगी दशा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। रोडवेज बसों की दशा सुधारने के लिए विभाग ने अनूठी पहल की है। अब परिवहन विभाग के अधिकारी रोडवेज बसों को गोद लेकर उसकी देखरेख करेंगे। गोद ली बसों की देखभाल संबंधित अधिकारी को एक माह तक करनी होगी।
विज्ञापन

साल 2023 में बसों की स्थिति बेहतर करने का अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में निगम के प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने क्षेत्रीय प्रबंधक और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश जारी किए है। कार्ययोजना के तहत क्षेत्रीय प्रबंधक व सेवा प्रबंधक अपने क्षेत्र के सभी डिपो की दो-दो और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अपने डिपो की 10 बसें गोद लेंगे।
बसों के रख-रखाव, संचालन और यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं में वृद्धि किए जाने के लिए अभियान शुरू किया जाएगा। इसमें विभिन्न आयु वर्ग की बसें भी चयनित की जाएंगी। चयन का आधार एक ही मार्ग पर चलने वाली विभिन्न बसों में से कम लोड फैक्टर और एक ही आयु वर्ग की बसों में कम डीजल औसत और बस उपयोगिता प्राप्त होना रहेगा। चयन करते समय पिछले माह में प्राप्त बस उपयोगिता, लोड फैक्टर और डीजल औसत का आधार भी लिया जाएगा।
विज्ञापन

हर माह बदलकर गोद ली जाएंगी बसें
औरैया डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरएस चौधरी ने बताया कि संबंधित अधिकारी चयनित बसों में प्राप्त कमियों को अधिकतम तीन दिन में दूर कराएंगे। चयनित बसों की नियमित निगरानी गोद लेने वाले अधिकारी करेंगे। इसमें समय से बसों का रख-रखाव, निर्धारित मेंटीनेंस, नियमित साफ-सफ ाई, समय से मार्ग पर संचालन और प्राप्त दैनिक संचालित किमी, आय, डीजल खपत व प्रतिफल शामिल है। बसों को गोद लेने की अवधि एक महीने है। एक माह बाद उन्हें फि र से दूसरी बसों को गोद लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें