फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तीन वाटर कूलर व दो हैंडपंप खराब, पानी की किल्लत

Tue, 12 May 2026 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-11-लहरापुर गांव में खराब पड़ा हैंडपंप।संवाद
विज्ञापन
सहायल। ग्राम पंचायत लहरापुर में दो वर्षों से तीन वाटर कूलर व दो हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। इससे राहगीरों व स्थानीय लोगों के लिए पानी की किल्लत बढ़ गई है। शिकायत के बावजूद जिम्मेदारों ने आज तक सुध नहीं ली है।
विज्ञापन

विधायक निधि से लगाए गए हैंडपंप खराब होने से लोगों को असुविधा हो रही है। इसके अलावा गांव व बाजार में लगे तीन वाटर कूलर दो वर्षों से खराब पड़े हैं। लहरापुर स्टेट बैंक के पास सरकारी हैंडपंप पानी नहीं दे रहा हैं। इससे बैंक आने वाले ग्राहकों को पानी की दिक्कत होती है।
ग्रामीण पंकज मिश्रा, मोनी चौहान, चंचल सिंह व अनूप राजावत ने बताया कि तीन वाटर कूलर व दो हैंडपंप दो वर्षों से खराब पड़े हुए हैं। इसकी शिकायत कई बार ग्राम पंचायत अधिकारी व ब्लॉक में भी की गई। इस संबंध में सहार ब्लॉक के एडीओ पंचायत प्रवीण कुमार राजपूत ने बताया कि मौके पर जाकर मामले की जांच की जाएगी और जो भी खामियां हैं, उनको दूर कराया जाएगा।

फोटो-11-लहरापुर गांव में खराब पड़ा हैंडपंप।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें