फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: 11 मोबाइल के साथ दो नाबालिग समेत तीन टप्पेबाज पकड़े

Tue, 18 Apr 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
11 मोबाइल के साथ दो नाबालिग समेत तीन टप्पेबाज पकड़े
विज्ञापन

- आठ अप्रैल की रात को नगरिया तिराहे पर आरोपियों ने महिला से छीना था फोन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। थाना पुलिस व एसओजी टीम ने सोमवार को बिधूना-अछल्दा मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास से तीन संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी में पुलिस ने आरोपियों के पास से 11 मोबाइल बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने आठ अप्रैल को आरोपियों ने नगरिया तिराहे से महिला से फोन छीना है। गिरफ्तार आरोपियों में दो नाबालिग हैं।
विज्ञापन

सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह अछल्दा थाना प्रभारी सत्यप्रकाश व एसओजी टीम ने मुखविर की सूचना पर बिधूना-अछल्दा मार्ग पर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास तीन संदिग्धों को घेरा। आरोपियों के भागने पर पुलिस ने तीनों को दौड़ा कर पकड़ लिया। आरोपियों के पास से 11 मोबाइल बरामद हुए है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बासू निवासी सुखचैनपुर कोतवाली बिधूना ने बताया कि उसने अपने दो नाबालिग साथियों संग आठ अप्रैल की रात को नगरिया तिराहे पर वाहन का इंतजार कर रही सोनी देवी निवासी सोमवंशी थाना सहार का बात करने के दौरान मोबाइल छीना है। अन्य मोबाइल भी कई लोगों से छीने गए हैं। सीओ महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बासू को जेल भेज दिया गया है। वहीं दोनों नाबालिगों को बाल सुधार केंद्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें