फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आरपीएफ कांस्टेबल ने बचाई यात्री की जान

Tue, 18 Apr 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-17एयूआरपी-01- ट्रेन से उतरते यात्री को बचाने का प्रयास करता आरपीएफ जवान। संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। रेलवे स्टेशन फफूंद पर उस समय यात्रियों की सांसें थम गईं जब संगम एक्सप्रेस पर सामान लेकर चढ़ रहे यात्री का पैर अचानक फिसल गया। ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच में जाने से पहले ही आरपीएफ के कांस्टेबल ने उसे बचा लिया। जान बचने पर यात्री ने आरपीएफ कांस्टेबल को धन्यवाद दिया। वहीं, स्टेशन पर मौजूद लोगों ने सराहना की।
फफूंद रेलवे स्टेशन पर यात्री सुरक्षा एवं चेन पुलिंग रोकथाम की ड्यूटी पर कांस्टेबल लोकेश कुमार तैनात थे। रात लगभग 10:57 बजे प्लेटफार्म नंबर तीन पर 14163 अप संगम एक्सप्रेस आकर रुकी। दो मिनट रुकने के बाद ट्रेन जैसे ही चली तो एक यात्री कोच संख्या एस- 4 में पानी व कोल्ड ड्रिंक की बोतल लेकर दौड़कर चढ़ रहा था। अचानक यात्री का पैर फिसल गया और वह प्लेटफार्म और गाड़ी के बीच फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद कांस्टेबल लोकेश कुमार ने तत्परता दिखाते हुए दौड़कर के यात्री का हाथ पकड़ कर खींच लिया। इससे उसकी जान बच सकी। मुजफ्फरनगर जिला निवासी यात्री अरशद ने कांस्टेबल को धन्यवाद दिया। अरशद ने बताया कि वह प्रयागराज से मेरठ जा रहा था। पूरी घटना रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरपीएफ प्रभारी रजनीश राय ने बताया कि कांस्टेबल की सजगता के कारण यात्री की जान बची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें