दिबियापुर (औैरैया)। थाना क्षेत्र के नहर पटरी पर सोमवार को गांव जयकरन पुरवा के समीप एक स्पोर्ट्स बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में चाचा-भतीजे समेत तीन घायल हो गए। पुलिस घायलों को सीएचसी ले गई। वहां से तीनों को रेफर कर दिया गया।
कानपुर के सीसामऊ निवासी वैभव शुक्ला स्पोर्ट्स बाइक से दिबियापुर निवासी मौसी के घर जा रहे थे। नहर पटरी स्थित गांव जयकरन पुरवा निवासी चाचा विनोद और भतीजे करन की बाइक वैभव की बाइक से टकरा गई। हादसे में चाचा-भतीजे व वैभव घायल हो गए। पुलिस तीनों घायल को सीएचसी ले गई। हादसे में दोनों बाइकें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं।
क्षतिग्रस्त बाइकों को पुलिस ने कब्जे में लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।