बेला (औरैया)। बिधूना मार्ग पर पृथ्वीपुर मोड़ के पास बुधवार दोपहर करीब तीन बजे ऑटो और बाइक की भिड़ंत में चार वर्षीय बच्ची समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों में अस्मिता (4), अंकित (21) पुत्र सतीश बाबू निवासी रानेपुर, रसूलाबाद कानपुर देहात और सतीश पुत्र रामलाल शामिल हैं।
संध्या अपने मायके जा रही थीं। इसी दौरान पृथ्वीपुर मोड़ के पास ऑटो और बाइक में टक्कर हो गई। बताया गया कि ऑटो संध्या के पति दिनेश चला रहे थे। हादसे में बाइक सवार ससुरालीजन घायल हो गए। घटना को लेकर दिनेश पर ऑटो से बाइक में टक्कर मारने का आरोप लगाया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अमर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।