फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकिया गांव में मोरों के मरने के सिलसिला जारी, तीन मोर मरे

विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा (औरैया)। क्षेत्र के तकिया गांव में बुधवार को खेत में फिर तीन मोरों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। इसी स्थान पर दो दिन पहले नौ मोरों के शव मिले थे। अभी तक वन विभाग के अधिकारी कारण नहीं पता लगा सके हैं।
विज्ञापन

बुधवार सुबह लगभग आठ बजे किसान शिवमंगल यादव व बबलू यादव खेत गए तो तीन मोर मृत पड़े देखे। उन्होंने तुरंत थाना प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह को इसकी जानकारी दी। जानकारी पर वन विभाग के कर्मचारी प्रेमशंकर, हिमांशु, मिलाप सिंह तथा सौरभ मौके पर पहुंचे और मोरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पशु चिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्र गौर ने आशंका जताई कि आसपास के मूंग और उड़द की फसल में कीटनाशक दवाएं डाली गईं होंगी। इसे मोरों ने पत्तों पर ओस की बूंद समझकर चाट लिया होगा। कीटनाशक के शरीर के अंदर पहुंचने पर मोरों की मृत्यु होने की आशंका है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। ग्राम प्रधान सरमन सिंह, जनप्रतिनिधि सुभाष बाजपेयी, गंगा शंकर तिवारी, अरुण कुशवाहा, कल्लू चौहान आदि ने राष्ट्रीय पक्षियों की मौत पर चिंता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें