फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील की पानी की टंकी में तीन बंदरों की मौत

Thu, 06 Apr 2017 11:37 PM IST
औरैया
विज्ञापन
monkey
विज्ञापन
 तहसील प्रशासन की अनदेखी के चलते खुली पड़ी पानी की टंकी से गुरुवार को तीन मृत बंदरों को बाहर निकाला गया। तहसील परिसर में फैली सड़ांध के बाद जब चारों तरफ देखा गया तो पानी की टंकी में बंदरों के शव मिले।  इस पर पालिका प्रशासन को सूचना देकर मृत बंदरों को बाहर निकालकर यमुना नदी में प्रवाहित कराया गया।
विज्ञापन


गुरुवार को सदर तहसील परिसर में तहसील दिवस के दौरान वकीलों ने परिसर में सड़ांध फैलने की तहसीलदार से शिकायत की। इस पर तहसीलदार प्रेमनारायण प्रजापति ने कर्मचारियों को इसका पता लगाने के निर्देश दिए। जब परिसर में नीचे कुछ नजर नहीं आया तो मोहल्ले के कुछ लोगों ने पानी की टंकी पर बंदरों के चढ़ने की जानकारी दी।

इस पर कर्मचारियों ने पानी की टंकी में झांक कर देखा। इसमें तीन बंदर मरे पड़े थे। इस संबंध में राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश दुबे ने बताया कि तहसील परिसर में पेयजल की आपूर्ति के लिए 10 हजार लीटर की पानी की टंकी लगवाई गई थी। इसी पानी की टंकी से परिसर में सभी जगह कनेक्शन हैं। ऐसे में तहसील प्रशासन की अनदेखी के कारण लोगों को गंदा पानी पीना पड़ा है। 
विज्ञापन


कई दिनों से इस टंकी का ढक्कन खुला पड़ा है। तहसील परिसर में बंदरों का भी जबरदस्त आतंक है। पानी पीने के चक्कर में बंदर उसमें गिरकर मरे हैं। इस मामले में तहसीलदार प्रेमनारायण प्रजापति ने बताया कि टंकी सूखी पड़ी थी। सभी मृत बंदरों को बाहर निकलवाकर यमुना नदी में प्रवाह करवा दिया गया है। उन्होंने पानी से भरी टंकी में बंदरों के गिरकर मरने की बात से साफ इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें