फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर सेंटर का शटर तोड़ तीन लाख की चोरी

Mon, 15 Feb 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के मोहल्ला चमनगंज तिराहे के पास स्थित कंप्यूटर सेंटर का शटर तोड़कर चोरों ने करीब तीन लाख रुपये का सामान पार कर दिया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने मामले की जानकारी ली। चोरी की वारदात की सूचना मिलते ही सीओ अजीतमल ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच कराई। इसके अलावा सीओ ने डाग स्क्वायड को बुलाकर बारीकी से जानकारी कराई। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


कस्बा के मोहल्ला चमनगंज तिराहा के पास रामकुमार के मकान में अखिलेश राठौर की काजल कंप्यूटर सेंटर के नाम से दुकान है। रविवार रात चोरों ने दुकान के शटर का कुंडा तोड़ दिया। दुकान में रखे 38 हजार रुपये व 4 प्रिंटर, दो कम्प्यूटर, लेमिनेशन मशीन, कैमरा, बैटरा, लैपटाप समेत करीब तीन लाख रुपये का सामान पार कर दिया। चोरी की घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के व्यापारी नेता एकत्रित हो गए।

सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने मामले की जानकारी की। चोरी की घटना की सूचना मिलते ही सीओ अजीतमल जीडी मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने डाग स्काड को बुलाकर मामले की बारीकी से जांच कराई। सूत्रों की माने तो पुलिस को कुछ पुख्ता सुबूत भी मिले हैं। पुलिस ने फिंगर प्रिंट लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं से कस्बावासियों में पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है। इस संबंध में थानाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह नेे बताया कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें