फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मारपीट में मां-बेटे समेत तीन घायल, दो पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। थाना महोबकंठ में अलग-अलग स्थानों पर हुईं मारपीट की घटनाओं में मां-बेटे समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना महोबकंठ के परापांतर गांव निवासी रामादेवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 22 जून की शाम उसके पति राजू घर के बाहर दरवाजे पर बैठे थे। तभी गांव का घनानंद आया और हैंडपंप पर पानी भरने की बात पर गाली गलौज करने लगा। पति ने इसका विरोध किया तो उसने लाठी से हमला कर दिया। इससे उनके बाएं कंधे व हाथ पर चोटें आईं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अन्य घटना में इसी थाना के टोलापांतर गांव निवासी प्रकाश अनुरागी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार की रात दस बजे वह घर आ रहा था। तभी रास्ते में राकेश अहिरवार ने उससे अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई मां मन्नूदेवी को भी पीट दिया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें