फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: संचारी रोगों से बचाव के लिए करें जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। सीएमओ डॉ. विनय कुमार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। अभियान एक से 31 जुलाई तक व दस्तक अभियान 11 से 31 जुलाई तक चलेगा। सीएमओ ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान के फीडबैक की समीक्षा की। जिसमें जिला पंचायती राज विभाग व नगरीय निकाय की गतिविधियों में पाई गई कमियों में सुधार के निर्देश दिए। पशुपालन और कृषि विभाग को माइक्रो प्लान के अनुसार क्षेत्र में कार्य करने व ग्रामवासियों को संवेदीकरण करने के लिए निर्देशित किया। सीएमओ ने कहा कि अभियान को सफल बनाना सभी का दायित्व है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें