फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चोरी के आरोप में गैंगस्टर समेत तीन पकड़े

Sun, 03 Aug 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली पुलिस व स्वॉट टीम ने चोरी के मामले में गैंगस्टर समेत तीन को देर रात दबोच लिया। इनके पास से लग्जरी कार, तमंचा और चोरी की गई 11 बकरियां बरामद की गईं।
विज्ञापन

सीओ पी. पुनीत मिश्रा ने बताया कि फफूंद रोड पर एक्सप्रेसवे अंडरपास पर तीन लोगों के शुक्रवार रात खड़े होने की सूचना मिली। कोतवाली पुलिस व स्वॉट टीम मौके पर पहुंची। वहां से शहर के मोहल्ला तिलक नगर मालशाह निवासी इमरान, सदर कोतवाली के गांव चिहूली निवासी रमाकांत चिकवा, गांव तालेपुर निवासी लवकुश को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।
उनके पास से बिना नंबर की लग्जरी कार, रमाकांत के पास से तमंचे, दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर अजीतमल के अलग-अलग गांव से पार की गईं 11 बकरियों को बरामद किया।
विज्ञापन

आरोपी रमाकांत के खिलाफ औरैया, जालौन, कानपुर देहात, झांसी समेत आसपास जिलों में कुल 17 रिपोर्ट दर्ज हैं। वर्ष 2022 में आरोपी खिलाफ सदर कोतवाली में गैंगस्टर का मामले दर्ज हैं। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें इटावा जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें