फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों में आग लगी, हजारों का नुकसान

विज्ञापन
आग लगने के बाद क्षतिग्रस्त सामान। अमर उजाला - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के गांव बटहा में शनिवार को दोपहर तीन घरों में आग लग गई। आग से दो बकरी  जलकर मर गई। सूचना मिलने फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। साथ ही जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। आग की चपेट में आकर तीन घरों का लगभग 70 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।  
विज्ञापन

गांव बटहा में शनिवार को दोपहर करीब एक बजे बीरपाल पुत्र रघुवर दयाल के मकान में अचानक आग लग गई। इससे मकान में रखे छप्पर में बधी दो बकरी जलकर मर गई। गृहस्थी का समान आदि भी जल गया। आग से तकरीबन 50 हजार का नुकसान होना बताया जा रहा है। आग से पड़ोस में लक्ष्मण सिंह पुत्र प्यारेलाल व विश्वनाथ पुत्र महताब सिंह की झोपड़ी में भी आग लग गई। आग से इन दोनों घरों का लगभग 10-10 हजार रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उधर, क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन कर जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने की बात कही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें