फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महिला समेती तीन संक्रमितों की मौत, पांच नए केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कोरोना संक्रमण से शुक्रवार को एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच नए संक्रमित मिले हैं। सीएमओ ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को बिधूना के लोहिया नगर निवासी 70 वर्षीय वृद्ध की सैफई अस्पताल में, सदर ब्लॉक के गांव कखावतू निवासी युवक की कानपुर स्थित रामा मेडिकल में और शहर के मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा निवासी महिला की सैफई अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके साथ मृतकों की संख्या 179 हो गई है।
जिले में कुल एक्टिव हॉटस्पॉट 79 रह गए हैं। जिले के बाहर के 16 अस्पतालों में 16 गंभीर कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार किया जा रहा है। जबकि चिचौली स्थित कोविड अस्पताल में 23 गंभीर संक्रमित मरीज भर्ती हैं। स्वास्थ्य टीमों ने संक्रमण को नियंत्रण करने के लिए 1500 सैंपल लिए हैं। सैफई लैब से 900 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। सीएमओ ने बताया कि संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में है लेकिन लोग लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें