फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेला (औरैया)। थाना क्षेत्र के गांव नौसारा में रविवार दोपहर पानी की टंकी के सामने ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार दंपति और उनका मासूम बेटा घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव शिवरा निवासी कौशल कुमार (26) पुत्र दीप सिंह बाइक से ससुराल सहायल थाना क्षेत्र के गांव बरियारेमऊ पत्नी ज्योति को लेने गया था। जहां से रविवार दोपहर पुत्र उज्ज्वल (4) और पत्नी के साथ बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में बेला-दिबियापुर मार्ग पर गांव नौसारा स्थित पानी की टंकी के सामने अंधे मोड़ पर बेला की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें तीनों घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी बेला में भर्ती कराया। एसआई संजीव यादव ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया है। चालक फरार है। प्रभारी निरीक्षक पप्पू सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें