फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घर से उठे तीन शव, लोगों के दिल दहले

Mon, 06 Jun 2016 11:31 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
- पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे रजत उर्फ नितिन के परिजन - फोटो : amar ujala beuro
विज्ञापन
रविवार को यमुना नदी में डूबने से हुई पांच लोगाें की मौत में तीन के शव कल ही मिल गए थे। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचे तो देखने वालों की आंखे नम हो गई। मृतकों में दो फतेहपुर के थे। जिनको परिजन अपने साथ ले गए। जबकि एक युवक का शव शेरगढ़ घाट यमुना ले जाया गया। एक ही घर से तीन शव उठते देख लोगों के दिल दहल उठे।
विज्ञापन


सोमवार को पोस्ट मार्टम के बाद रामजी, उमाकांत और नितिन का शव दिल्ली दरवाजा पहुंचा। घर पर तीनों परिवारों के लोग जमा थे। जैसे ही तीन शव एक साथ घर पहुंचे तो परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। चारों तरफ चीख पुकार सुनाई दे रहा था। मौजूद मोहल्ले के लोगों में इस मंजर को देखने वाली हर आंख में आंसू था। वहीं फतेहपुर से आए उमाकांत व नितिन के परिजनों ने दोपहर दो बजे अपने-अपने पुत्रों को लेकर फतेहपुर को रवाना हो गए। वहीं रामजी का शव परिजन शेरगढ़ घाट के गए।

दादी का रो-रो कर बुरा हाल
इस पूरी घटना में माता-पिता के बाद सबसे ज्यादा बुरा हाल 75 वर्षीय बाबा वीरेंद्र शुक्ला व दादी सत्यवती 70 साल का था। बुढ़ापे के इस दौर तक पहुंचते-पहुंचते तीन साल पहले दामाद की मौत अब दो-दो नातियों की मौत दुख उनसे सहा नहीं जा रहा था। दादी तो बार-बार एक ही बात बोल रही थी कि अब जिंदा रहने के लिए दवा खाकर भी क्या होगा। आखिर कब तक भगवान हमें इस उम्र में अपनों की मौत का मंजर दिखाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें