फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नेपाल से लाई गई 23 किलो चरस संग तीन गिरफ्तार

Wed, 26 Apr 2023 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो25एयूआरपी 30-गिरफ्तार आरोपियों के संबंध में जानकारी देतीं एसपी चारू निगम। संवाद
विज्ञापन

-बस की डिकी में छिपाकर ले जाई जा रही थी नौ करोड़ से अधिक की चरस
-नेपाल के रास्ते से औरैया लाई जा रही थी चरस
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। बिधूना कोतवाली पुलिस ने नेपाल से लाई जा रही 23 किलो चरस एक प्राइवेट बस से बरामद की है। पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, उनके पास से नेपाली करेंसी भी बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों ने आगरा, कानपुर में चरस की बचने की बात स्वीकारी है। सभी को जेल भेज दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद चरस की कीमत नौ करोड़ से अधिक बताई गई है।
निकाय चुनाव को लेकर पुलिस सतर्क है। गैर प्रांतों से आने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। एसपी चारू निगम ने पुलिस कुछ तस्करों द्वारा आसपास के जिले में चरस की तस्करी किए जाने की जानकारी मिली रही थी। इस पर कुछ नंबरों को सर्विलांस पर लगाया गया था। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली की कुछ लोग नेपाल के रास्ते से एक प्राइवेट बस में चरस लेकर आगरा जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस सूचना पर दोपहर डेढ़ बजे के करीब पुलिस सक्रिय हो गई और सर्विलांस से लोकेशन ट्रेस करने लगी। ट्रेस की जा रही लोकेशन के आधार पर बिधूना पुलिस ने भटौरा के पास चेकिंग करने के लिए बस को रोका। तलाशी के दौरान बस की डिकी में चरस के बंडल रखे मिले। बताया कि बस से एक-एक किलो के 23 चरस के बंडल बरामद हुए। मौके से पुलिस ने मुख्य आरोपी फिरोजाबाद के थाना मठसेना क्षेत्र के गांव डोकेली निवासी दामोदर प्रसाद, नेपाल प्रदेश के जिला नुवाकोट के थाना ककनी के ककनी गाऊ पालिका निवासी बस चालक कांछा मान तामाड व नेपाल के जिला केकरे थाना सिदपाल के रोहनी निवासी सुजन डकाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के पास से आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मोबाइल फोन के अलावा 1250 रुपये भारतीय करेंसी व आठ हजार रुपये नेपाली करेंसी बरामद की गई। बस को भी कब्जे में लिया गया है। बताया कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी दामोदर प्रसाद नेपाल से कानपुर व आगरा क्षेत्र से मांग के अनुसार चरस मंगवाता है।
विज्ञापन

-
इटावा से फरार था दामोदर पुलिस की थी नजर
इटावा जिले में पुलिस ने कुछ चरस तस्करों को पकड़ा था। इनमें से मुख्य आरोपी दामोदर प्रसाद फरार था। इटावा पुलिस व मुखबिर से मिले नंबरों के आधार पर पुलिस दामोदर पर नजर रखे हुए थी। इस बीच कई बार उसके लोकेशन ट्रेस की गई, कई बार उसकी लोकेशन कानपुर के आस पास मिलती रही, लेकिन पुलिस के हाथ सफलता नहीं लगी। मंगलवार दोपहर ही उसके आने की सही जानकारी के बाद पुलिस को सफलता मिली और मुख्य आरोपी पकड़ा गया। अब पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें