बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के बेला रोड पर कमलपुर नहर के पास ट्रक चालक के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने मामले में तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है जबकि घायल चालक को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
बेला थाना क्षेत्र के गांव रूपपुर निवासी राजीव कुमार मंगलवार को ट्रक लेकर कमलपुर नहर पर एक दुकान से गुटखा खरीदने के लिए रुके थे। इसी दौरान दुकान पर बैठे एक युवक से गुटखा महंगा होने की बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर राजीव वहां से ट्रक लेकर आगे बढ़ गए। कुछ दूर बाद युवक ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ उसे पीट दिया। इससे वह घायल हो गया। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि चालक को पीटने के मामले में तीन को हिरासत में लिया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।