फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत जानकारी देने पर तीन के शस्त्र लाइसेंस निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शस्त्र लाइसेंस बनवाने में गलत जानकारी देने पर तीन लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। साथ ही उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अपराध शशांक राजपूत की ओर से सदर कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया कि आईजीआरएस पोर्टल पर की गई शिकायत की जांच में भूपेंद्र सिंह पुत्र गुलाब सिंह निवासी मोहल्ला सुरान चुंगी नरायनपुर औरैया का वर्तमान पता कल्याणपुर बिठूर रोड कानपुर है। मूल निवासी भीखापुर औरैया है। इन्होंने एक रिवाल्वर व एक राइफल का लाइसेंस बनवाया। इसी तरह शैलेंद्र सिंह भदौरिया पुत्र गुलाब सिंह निवासी बदनपुर कानपुर रोड औरैया वर्तमान पता कल्याणपुर बिठूर ने एक रिवाल्वर व एक राइफल का लाइसेंस बनवाया। इसके अलावा अमरीश सिंह पुत्र हरपाल सिंह निवासी गांव भीखापुर थाना कोतवाली औरैया का वर्तमान पता स्वरूप नगर कानपुर नगर है। इन्होंने भी एक रिवाल्वर व एक राइफल का लाइसेंस बनवाया है। इन पर आरोप है कि शपथ पत्रों में अपने-अपने वर्तमान पता छिपाकर छल पूर्वक लाइसेंस प्राप्त किए गए। मामले की जांच के दौरान शिकायतें सही पाई गईं। जिसमें तीनों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के साथ ही उनके खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

जिम्मेदार बोले
यह प्रकरण लगभग 15 साल पुराना है। इस प्रकरण में एक शिकायती पत्र आया था। जिसमें जांच कराने में पाया गया कि शिकायती पत्र में नामजद तीन लोगों के द्वारा शस्त्र लाइसेंस बनवाने के दौरान जानकारी छिपाई गई थी। जिसमें आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के साथ ही उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई की गई है। - सुनीति, एसपी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें