फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

विज्ञापन
मौके पर मौजूद व्यापारी नेता व जांच पड़ताल करती पुलिस। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खानपुर के समीप स्थित एक किराने की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने पान मसाला, तेल व साबुन चोरी कर लिया। पीड़ित दिव्यांग दंपति ने पुलिस को चोरी की सूचना दी। चोरी की सूचना पाकर व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी पहुंचे।
विज्ञापन

खानपुर के समीप रहने वाले दिव्यांग दंपती विष्णु अवतार मिश्रा एवं उनकी पत्नी खानपुर चौराहे के पास टट्टर लगाकर दुकान संचालित करते थे। शनिवार रात चोरों ने टट्टर का ताला तोड़कर साबुन, महंगे मसाले, कोल्ड ड्रिंक, तेल आदि चोरी कर ले गए। दिव्यांग विष्णु अवतार मिश्रा की पत्नी आशा ने बताया कि शनिवार रात 10:30 बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर चली गईं थीं।
सुबह लगभग चार बजे जब वह दुकान खोलने पहुंची तो ताला टूटा मिला। जब अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। पति द्वारा मामले की जानकारी व्यापारी नेता एवं पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पहुंचे व्यापार मंडल के पदाधिकारी बबलू बाजपेई ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि रात में घूमने वालों से पूछताछ के अलावा पुलिस पिकेट बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें